google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड चौड़ीकरण को लेकर आज 3 घंटे गुल रहेगी बिजली - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: पांडेयपुर-आजमगढ़ रोड चौड़ीकरण को लेकर आज 3 घंटे गुल रहेगी बिजली

वाराणसी (ब्यूरो)। पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण अभियान में तेजी लाने के लिए बुधवार को बिजली विभाग पोल और लाइनों की शिफ्टिंग का बड़ा का...

वाराणसी (ब्यूरो)। पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग के चौड़ीकरण अभियान में तेजी लाने के लिए बुधवार को बिजली विभाग पोल और लाइनों की शिफ्टिंग का बड़ा कार्य करने जा रहा है। इस तकनीकी कार्य के चलते शहर के कई प्रमुख रिहाइशी इलाकों में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जरूरी काम बिजली कटने से पहले ही निपटा लें।
Varanasi News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

ये इलाके रहेंगे प्रभावित

बिजली विभाग के अनुसार, लाइनों की शिफ्टिंग के दौरान पांडेयपुर उपकेंद्र का लालपुर फीडर और दौलतपुर उपकेंद्र का भक्तिनगर फीडर पूरी तरह बंद रहेगा। इसके कारण अकथ गांव, बजरंग नगर, संजय नगर, भक्तिनगर और विश्वनाथपुर तथा आसपास की कॉलोनियों में दोपहर 12 से 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी।

विकास कार्य में बाधक बन रहे हैं पोल

आजमगढ़ मार्ग को चौड़ा करने की परियोजना में सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और ओवरहेड तार बड़ी बाधा बन रहे थे। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में आज इन खंभों को पीछे खिसकाने (शिफ्टिंग) का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्य सड़क निर्माण की गति बढ़ाने के लिए अनिवार्य है।