गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गाजीपुर में अपनी घेराबंदी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज...
गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने गाजीपुर में अपनी घेराबंदी तेज कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर जिला कार्यसमिति की नई सूची जारी कर दी गई है। इस नई टीम में पुराने दिग्गजों के अनुभव और युवाओं के जोश का मिश्रण साफ दिख रहा है। पार्टी ने जिला उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्रियों के पदों पर नियुक्तियां कर यह स्पष्ट कर दिया है कि आगामी चुनाव में भाजपा 'सबका साथ' के मंत्र के साथ धरातल पर उतरेगी।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का मास्टरस्ट्रोक
नई कार्यसमिति में दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह और सुधाकर कुशवाहा जैसे चेहरों को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर ब्राह्मण, क्षत्रिय और ओबीसी वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। वहीं, अवधेश राजभर, सुमित तिवारी और विष्णु प्रताप सिंह को जिला महामंत्री बनाकर संगठन की रीढ़ को मजबूत किया गया है। भाजपा ने जिला मंत्री के पदों पर महिलाओं और दलित चेहरों को भी पर्याप्त जगह दी है, ताकि हर वर्ग में पैठ बनाई जा सके।
इन चेहरों को मिली नई जिम्मेदारी (मुख्य सूची):
- जिला उपाध्यक्ष: दयाशंकर पाण्डेय, प्रवीण सिंह, सुधाकर कुशवाहा, सरोज मिश्रा, शशांक राय, राजेश सोनकर, राजेश चौहान, शिव शंकर गुप्ता।
- जिला महामंत्री: अवधेश राजभर, सुमित तिवारी, विष्णु प्रताप सिंह।
- जिला मंत्री: हंसराज राजभर, मार्कण्डेय चौहान, श्रीमती सुमन बिन्द, मयंक राय, सचिन कनौजिया, किरन सिंह, पप्पू कुशवाहा, श्रीमती कौशल्या यादव।
- कोषाध्यक्ष: अच्छेलाल गुप्ता।

