google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: रायगंज दुर्गा मंदिर में महाभंडारा संपन्न, उमड़ा भक्तों का सैलाब - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: रायगंज दुर्गा मंदिर में महाभंडारा संपन्न, उमड़ा भक्तों का सैलाब

गाजीपुर (ब्यूरो)। नगर के रायगंज स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को विश...

गाजीपुर (ब्यूरो)। नगर के रायगंज स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में जीर्णोद्धार, प्राण-प्रतिष्ठा और मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में रविवार को विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया। फागुन की बयार और भक्तिमय माहौल के बीच आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। 'जय माता दी' के उद्घोष से पूरा रायगंज इलाका दिनभर गुंजायमान रहा।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 

पुजारी ने भक्तों को किया सम्मानित

मंदिर के मुख्य पुजारी श्री कृष्ण मुरारी पाठक "मुन्ना जी" के सानिध्य में आयोजित इस धार्मिक उत्सव में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला। सफल आयोजन से गदगद पुजारी मुन्ना जी ने आयोजन में सहयोग करने वाले प्रमुख भक्तों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने मां से सभी भक्तों की मनोकामना पूरी होने और नगर की खुशहाली की प्रार्थना की।

नगर की प्रमुख हस्तियों ने दर्ज कराई उपस्थिति

महाभंडारे में शहर के गणमान्य नागरिक और व्यापार जगत की बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। प्रमुख रूप से श्री अजय अग्रवाल "पप्पू बाबू", व्यापार मंडल अध्यक्ष गुड्डू केशरी, रिंकू अग्रवाल, राजेश केडिया, मनोज जायसवाल, पारस केशरी और मोहन जी गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही लालजी पटवा, कुंवर बहादुर सिंह काकू, गोपाल वर्मा, गोपाल पाठक, आशीष सिंह, नवल राय और बनारसी अग्रहरी सहित भारी संख्या में नगरवासियों ने सेवा भाव के साथ सहभागिता की।