गाजीपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमघाट इलाके में शनिवार को पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पिछले कई दिनों से मिल रही शिकाय...
गाजीपुर (ब्यूरो)। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के आमघाट इलाके में शनिवार को पुलिस की छापेमारी से हड़कंप मच गया। पिछले कई दिनों से मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस टीम ने 'श्रीविलास कॉम्प्लेक्स' पर अचानक दबिश दी। बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे इस कॉम्प्लेक्स को पुलिस ने फिलहाल अस्थायी रूप से सील कर दिया है।
![]() |
| पूर्वांचल समाचार |
दस्तावेजों में मिली खामियां, रजिस्टर जब्त
एसपी सिटी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने होटल और रेस्टोरेंट के दस्तावेजों की सघन जांच की। हालांकि, मौके पर कोई सीधे तौर पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई, लेकिन होटल के संचालन से जुड़े रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण कागजात पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। दस्तावेजों में विसंगतियां पाए जाने के कारण प्रतिष्ठान पर ताला लगा दिया गया है।
जांच के घेरे में होटल की गतिविधियां
पुलिस को लंबे समय से इस कॉम्प्लेक्स में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। एसपी सिटी ने बताया कि रेस्टोरेंट में गलत गतिविधियों की सूचना के आधार पर यह कदम उठाया गया है। फिलहाल जब्त किए गए कागजातों की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
