google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 डीएम अविनाश कुमार का एक्शन: गाज़ीपुर की तहसीलों में समाधान दिवस पर उमड़ी भीड़ - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

डीएम अविनाश कुमार का एक्शन: गाज़ीपुर की तहसीलों में समाधान दिवस पर उमड़ी भीड़

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को गाजीपुर की सभी सात तहसीलों में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया ...

गाजीपुर (ब्यूरो)। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शनिवार को गाजीपुर की सभी सात तहसीलों में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर तहसील स्तर तक प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आया। सदर तहसील में खुद जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने कमान संभाली और फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। जिले भर में कुल 224 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 29 मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।
Ghazipur News, 🗞️ Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


तहसीलवार निस्तारण की स्थिति


डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में सदर तहसील में 43 मामले आए, जिनमें से 5 का मौके पर समाधान हुआ। अन्य तहसीलों का हाल देखें तो:
  • मुहम्मदाबाद: 39 में से सर्वाधिक 7 शिकायतों का निस्तारण।
  • जमानियां: 35 में से 4 मामलों का समाधान।
  • कासिमाबाद: 18 में से 4 शिकायतों का निस्तारण।
  • सेवराई: 28 में से 3 प्रार्थना पत्रों का निपटारा।
  • जखनियां: 39 में से 3 मामलों का समाधान।
  • सैदपुर: 22 में से 3 शिकायतों का निस्तारण।

डीएम ने लेखपालों को दी हिदायत: छोटी समस्याओं के लिए न टहलाएं


जिलाधिकारी ने प्राप्त शिकायतों में भूमि विवाद और आपसी झगड़ों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि राजस्व और पुलिस विभाग की टीमें आपसी समन्वय से काम करें ताकि विवादों को धरातल पर ही सुलझाया जा सके। जिलाधिकारी ने लेखपालों को कड़ी हिदायत देते हुए कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए आम जनता को कार्यालयों के चक्कर न कटवाएं, बल्कि मौके पर पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें।