गाजीपुर। जमानियां में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (...
गाजीपुर। जमानियां में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए शनिवार को उपजिलाधिकारी ज्योति चौरसिया अचानक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरूईन पहुंच गईं। एसडीएम के इस औचक निरीक्षण से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान जहां डॉक्टर और कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर तैनात मिले, वहीं अस्पताल स्टाफ के ड्रेस कोड का पालन न करने पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जाहिर की और उन्हें फटकार लगाई।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
मरीजों के बीच पहुंचीं एसडीएम, जाना हाल-चाल
एसडीएम ज्योति चौरसिया ने अस्पताल के ओपीडी कक्ष और पर्ची काउंटर का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने वहां मौजूद मरीजों से बातचीत कर मिल रही सुविधाओं और इलाज के बारे में जानकारी ली। दवाइयों के स्टॉक की जांच में पाया गया कि अस्पताल में जीवन रक्षक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता है। इसके बाद उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया।
स्टाफ को सख्त हिदायत और निर्देश
अस्पताल कर्मियों को बिना निर्धारित यूनिफॉर्म के देखकर एसडीएम ने स्पष्ट किया कि अनुशासन में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तैनात स्टाफ नर्सों और चिकित्सकों को अस्पताल में बुनियादी सुविधाएं और बेहतर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में एसडीएम ने बताया कि कुल मिलाकर व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं और कोई बड़ी खामी नजर नहीं आई है।
