वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत धर्मनगरी काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अं...
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को अपने तय कार्यक्रम के तहत धर्मनगरी काशी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, बाबतपुर पर विमान से उतरते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका पलक-पावड़े बिछाकर स्वागत किया। नारों की गूँज और फूल-मालाओं के बीच डिप्टी सीएम ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया और फिर शहर में आयोजित राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह
एयरपोर्ट परिसर में उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ताओं का जुटना शुरू हो गया था। जैसे ही केशव प्रसाद मौर्य बाहर निकले, कार्यकर्ताओं ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं का जोश चरम पर था और परिसर 'जय श्री राम' तथा पार्टी के समर्थन में नारों से गूंज उठा। डिप्टी सीएम ने भी गर्मजोशी से सभी का आभार जताया और संक्षिप्त मुलाकात के बाद अपने काफिले के साथ गंतव्य की ओर बढ़ गए।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
स्वागत करने वालों में संगठन के बड़े चेहरों के साथ-साथ क्षेत्रीय नेता भी शामिल रहे। मुख्य रूप से भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल, राकेश त्रिवेदी, राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा और दिनेश मौर्य ने उपमुख्यमंत्री की अगवानी की। इनके अलावा प्रोटोकॉल प्रभारी व भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के क्षेत्र उपाध्यक्ष शैलेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। डिप्टी सीएम का यह दौरा वाराणसी की भावी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
