google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: चोलापुर के उदयपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: चोलापुर के उदयपुर में अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, तनाव

वाराणसी। चंदापुर पुलिस चौकी के उदयपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की ज...

वाराणसी। चंदापुर पुलिस चौकी के उदयपुर गांव में असामाजिक तत्वों ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी रही।
Varanasi News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


13 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस मामले में गांव के ही अवधेश रतन ने चोलापुर थाने में तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने 13 नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में सिपक, अमन, दीपक, रंजीत, धर्मवीर, रणवीर, बहादुर, अजय, किशन, गोलू, विष्णु, विशाल और अमन (पुत्र दिलीप) शामिल हैं। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की कार्यवाही शुरू कर दी है।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ मनबढ़ तत्वों ने सामाजिक और धार्मिक विद्वेष फैलाने की नीयत से इस कृत्य को अंजाम दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि इन्ही तत्वों ने होली के दिन भी मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और मारपीट की थी, जिससे गांव में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था। चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है।