मऊ। सदर तहसील के बुढ़ावे अलीनगर से चोरपा कला तक बन रही करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क अब विवादों के घेरे में है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने निर्म...
मऊ। सदर तहसील के बुढ़ावे अलीनगर से चोरपा कला तक बन रही करीब 7 किलोमीटर लंबी सड़क अब विवादों के घेरे में है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और मानकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को सौंपे गए शिकायती पत्र में मांग की गई है कि इस निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी ठेकेदार और लापरवाह कर्मचारियों पर नकेल कसी जाए।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
पिच की गुणवत्ता पर उठे सवाल
अलीनगर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विशाल कुमार सिंह का कहना है कि कोपागंज ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली इस महत्वपूर्ण सड़क पर बिना सफाई किए ही पिच बिछाई जा रही है। आरोप है कि करीब 10 दिन पहले वीडियो साक्ष्य के साथ अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन धरातल पर कोई सुधार नहीं हुआ। आठ गांवों को जोड़ने वाली इस सड़क की बदहाली से भविष्य में आवागमन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
