google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: पहचान छिपाकर युवती से की दोस्ती, विरोध पर घर में घुसकर पीटा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: पहचान छिपाकर युवती से की दोस्ती, विरोध पर घर में घुसकर पीटा

वाराणसी (ब्यूरो)। धर्मनगरी काशी के नदेसर इलाके में पहचान छिपाकर जालसाजी और हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिरयानी विक्रेता ने ...

वाराणसी (ब्यूरो)। धर्मनगरी काशी के नदेसर इलाके में पहचान छिपाकर जालसाजी और हिंसा का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक बिरयानी विक्रेता ने 'शान सिंह' बनकर एक युवती से नजदीकियां बढ़ाईं और जब उसकी असलियत सामने आई, तो उसने साथियों के साथ मिलकर युवती के घर में घुसकर  मारपीट किया। कैंट पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सऊद और उसके 5-6 अज्ञात साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

'शान सिंह' बनकर बुना था जाल


ट्रैवल एजेंसी में काम करने वाली पीड़िता के मुताबिक, वह अक्सर नदेसर स्थित एक दुकान से बिरयानी मंगवाती थी। इसी दौरान उसकी पहचान 'शान सिंह' नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी, लेकिन जल्द ही युवती को पता चला कि 'शान सिंह' असल में सऊद है और उसने हिंदू नाम रखकर कई अन्य महिलाओं को भी झांसे में ले रखा है। असलियत खुलते ही युवती ने दूरी बना ली, जिसके बाद आरोपी ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार शुरू कर दिया।

आधी रात को घर पर बोला धावा

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर सऊद ने रंजिश पाल ली। देर रात करीब एक बजे आरोपी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ युवती के घर धमक पड़ा। हमलावरों ने युवती और उसके दोस्त कुणाल के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।