वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय ( बीएचयू ) परिसर स्थित हिन्दी विभाग में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के अध्यक्ष द्वारा एक छात्र की जाति ...
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर स्थित हिन्दी विभाग में समाजवादी पार्टी की छात्र इकाई के अध्यक्ष द्वारा एक छात्र की जाति पूछकर उसके साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की घटना सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने इस कृत्य को अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
पावन परिसर में जातिवाद बर्दाश्त नहीं'
अभाविप ABVP का स्पष्ट मत है कि विश्वविद्यालय जैसे पावन शिक्षण संस्थान में इस प्रकार के आपराधिक और जातिवादी कृत्य करने वाले तत्वों के लिए कोई स्थान नहीं है। परिसर को अस्थिर करने और छात्रों के बीच वैमनस्य फैलाने के ऐसे प्रयासों को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभाविप यह स्पष्ट रूप से मांग करती है की उक्त घटनाक्रम में पीड़ित छात्र के साथ जाति पूछ कर मारपीट एवं जान से मारने की धमकी की घटना को गंभीरतापूर्वक लेते हुए प्रशासन उचित कार्यवाई सुनिश्चित करे।
दोषियों पर सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
अभाविप के इकाई अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा की, "लंबे समय से कुछ राजनीतिक दलों के असामाजिक तत्व अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए परिसर को अस्थिर करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि दोषी आपराधिक तत्वों को तत्काल चिन्हित कर उन पर कड़ी कानूनी और अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।"
इकाई उपाध्यक्ष प्रदीप यादव ने कहा की, विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार के घृणित कृत्य के लिए कोई स्थान नहीं है। हम प्रशासन से दोषी पर कार्यवाही कर यह सुनिश्चित करने का आग्रह करते है कि पीड़ित छात्र को पूर्ण सुरक्षा प्रदान की जाए और परिसर में भयमुक्त वातावरण कायम किया जाए ताकि आम छात्र इन विभाजनकारी आपराधिक तत्वों से सुरक्षित रह सकें।
