google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ: ऊर्जा मंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का आगाज, पूर्वांचल को मिली संजीवनी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ: ऊर्जा मंत्री ने किया ऑक्सीजन प्लांट का आगाज, पूर्वांचल को मिली संजीवनी

मऊ। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 'रामराज गैसेस प्राइवेट लिमिटेड...

मऊ। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखते हुए प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने 'रामराज गैसेस प्राइवेट लिमिटेड' के विस्तार का भव्य उद्घाटन किया। ताजोपुर स्थित इस यूनिट की क्षमता वृद्धि को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए मंत्री ने इसे पूर्वांचल के सबसे बड़े ऑक्सीजन प्लांट्स में से एक करार दिया। इस मौके पर उन्होंने औद्योगिक इकाइयों को समाज सेवा का सबसे सशक्त माध्यम बताया।

Mau News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


कोरोना की उस 'प्राण वायु' की किल्लत को किया याद


समारोह को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री भावुक भी नजर आए। उन्होंने वर्ष 2020-21 के उस भयावह दौर को याद किया जब ऑक्सीजन की एक-एक बूंद के लिए हाहाकार मचा था। उन्होंने कहा कि "ऑक्सीजन केवल गैस नहीं, बल्कि साक्षात 'प्राण वायु' है।" मंत्री ने याद दिलाया कि कैसे उस कठिन समय में इस यूनिट ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।


बिजली की किल्लत से 1800 सिलेंडर तक का सफर


मंत्री शर्मा ने प्लांट के संघर्षपूर्ण सफर का जिक्र करते हुए बताया कि शुरुआती दिनों में इस यूनिट को बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ा था। लेकिन सरकार के प्रयासों से बाधाएं दूर हुईं और आज यह प्लांट प्रतिदिन 600 से बढ़कर 1800 सिलेंडर उत्पादन की क्षमता तक जा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मऊ अब औद्योगिक विकास की पटरी पर दौड़ रहा है और ऐसी इकाइयां राष्ट्र निर्माण का आधार हैं।