google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में हाई-वोल्टेज ड्रामा, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में हाई-वोल्टेज ड्रामा, 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

वाराणसी।  व्यस्ततम इलाकों में शुमार कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक मौत को मात देते हुए...

वाराणसी। व्यस्ततम इलाकों में शुमार कैंट थाना अंतर्गत सदर बाजार में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरा युवक मौत को मात देते हुए करीब 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर जा चढ़ा। युवक को इतनी ऊंचाई पर देख नीचे खड़े लोगों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची कैंट थाने की फोर्स करीब एक घंटे तक उसे नीचे उतारने के लिए पसीना बहाती रही।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


बेखौफ होकर बैठा रहा ऊपर, पुलिस की सांसें अटकीं


हैरानी की बात यह रही कि पुलिस नीचे से लाउडस्पीकर और आवाज लगाकर उसे उतरने की गुहार लगाती रही, लेकिन युवक बिल्कुल गुमसुम और बेखौफ होकर टावर के बीचों-बीच जमा रहा। स्थानीय लोगों की सांसें तब तक अटकी रहीं, जब तक कि पुलिसिया जद्दोजहद के बाद उसे सुरक्षित नीचे नहीं उतार लिया गया। सरेराह हुए इस ड्रामे के चलते सदर बाजार इलाके में घंटों राहगीरों का जमावड़ा लगा रहा।


नशे की धुन में चढ़ा था 'मौत के मचान' पर


थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को सुरक्षित नीचे उतारकर जब पूछताछ की गई, तो पता चला कि वह पूरी तरह नशे में धुत था। नशे के ही सुरूर में उसे अपनी जान की परवाह नहीं रही और वह इतनी ऊंचाई पर चढ़ गया। पुलिस ने युवक के परिजनों को बुलाकर उसे कड़ी चेतावनी के साथ सुपुर्द कर दिया है।

शुक्र है कि पुलिस की मुस्तैदी और वक्त रहते सूचना मिलने से कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई।