वाराणसी। पूर्वांचल की सियासत के इतिहास में सबसे चर्चित नदेसर शूटआउट मामले में अब फैसले की घड़ी करीब आ गई है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 24 सा...
वाराणसी। पूर्वांचल की सियासत के इतिहास में सबसे चर्चित नदेसर शूटआउट मामले में अब फैसले की घड़ी करीब आ गई है। पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर 24 साल पहले हुए जानलेवा हमले को लेकर शुक्रवार को वाराणसी की अदालत में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। दलीलें पूरी होने के बाद अब सबकी निगाहें कोर्ट के अंतिम फैसले पर टिकी हैं। पेशी पर पहुंचे धनंजय सिंह ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बात मजबूती से रख दी है और उन्हें अब न्याय मिलने की पूरी उम्मीद है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
नदेसर का वह 'ब्लैक फ्राइडे': जब गोलियों से गूंज उठी थी काशी
मामला 4 अक्टूबर 2002 का है, जिसने बनारस से जौनपुर तक की राजनीति में भूचाल ला दिया था। तत्कालीन विधायक धनंजय सिंह अपने साथियों के साथ सफारी गाड़ी से लौट रहे थे, तभी कैंट थाना क्षेत्र के टकसाल सिनेमा (नदेसर) के पास हमलावरों ने घेरकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
