google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: एटीएम कंपनी से 30 लाख से अधिक का गबन, मास्टर फ्रेंचाइजी पर केस - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: एटीएम कंपनी से 30 लाख से अधिक का गबन, मास्टर फ्रेंचाइजी पर केस

गाजीपुर। जनपद में एटीएम संचालन की आड़ में एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। हिताची पेमेंट सर्विसेज प्रा. लि. की नकदी हड़पने के आरोप में पु...

गाजीपुर। जनपद में एटीएम संचालन की आड़ में एक बड़ी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है। हिताची पेमेंट सर्विसेज प्रा. लि. की नकदी हड़पने के आरोप में पुलिस ने कंपनी की मास्टर फ्रेंचाइजी और उसके सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। करीब 30 लाख 95 हजार 700 रुपये के इस गबन ने बैंकिंग सिस्टम की सुरक्षा और विश्वास पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

सांठगांठ का खेल और स्विच डेटा से हुआ खुलासा


कंपनी के सहायक प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हिताची पेमेंट सर्विसेज, जो आरबीआई द्वारा अधिकृत है, ने गाजीपुर में एटीएम संचालन का जिम्मा दिलदारनगर निवासी अमित कुमार जायसवाल को मास्टर फ्रेंचाइजी के रूप में सौंपा था। बाद में इसमें उनके पुत्र हर्ष राज को भी शामिल किया गया। 

आरोप है कि अमित कुमार जायसवाल, हर्ष राज और उनके कर्मचारी विश्वजीत राज ने पांच एटीएम मशीनों में नकदी लोड करने के नाम पर कंपनी को अंधेरे में रखा। जब कंपनी ने एटीएम के 'स्विच डेटा' और लेखा विवरण (Accounting) का मिलान किया, तो हेराफेरी पकड़ी गई। मशीनों में कुल 43 लाख 37 हजार 600 रुपये कम पाए गए थे। हालांकि, दबाव बनाने पर आरोपितों ने नवंबर 2025 में करीब 12 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि का गबन कर कंपनी को चूना लगाया गया।


एसपी के सख्त निर्देश पर दर्ज हुआ मुकदमा

लगातार नोटिस भेजने और राशि न मिलने के बाद कंपनी ने एसपी को पूरे मामले से अवगत कराया। एसपी के सख्त निर्देश के बाद कोतवाली पुलिस ने अमित कुमार जायसवाल, हर्ष राज और विश्वजीत राज के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।