गाजीपुर (ब्यूरो)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके ' द कोटा ग्लोबल स्कूल ', बाघी ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में...
गाजीपुर (ब्यूरो)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके 'द कोटा ग्लोबल स्कूल', बाघी ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षाओं में सफलता का परचम लहराया है। स्थापना के महज चार वर्षों के भीतर विद्यालय ने जिस तरह के परिणाम दिए हैं, उसने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की नई उम्मीद जगा दी है। 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल रहा और सफल छात्रों का भव्य स्वागत किया गया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
टॉपर छात्रों का तिलक लगाकर हुआ अभिनंदन
सफलता की गूंज के बीच विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में टॉपर छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर कर स्वागत किया गया। इस दौरान चेयरमैन अभय नाथ यादव की मौजूदगी में बच्चों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया। सफल विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के चेहरों पर गर्व के भाव साफ देखे जा सकते थे। विद्यालय प्रबंधन ने इसे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और छात्रों के अटूट परिश्रम का परिणाम बताया।
सही मार्गदर्शन से गांव के बच्चे भी बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर
प्रिंसिपल पूनीता सिंह 'खुश्बू' ने उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "गांव की मिट्टी में छुपी प्रतिभाओं को बस सही दिशा की जरूरत है। हमारे बच्चों ने साबित कर दिया कि वे किसी भी स्तर पर मुकाबला करने में सक्षम हैं।" वहीं प्रबंधक सुजीत कुमार ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “यह सफलता अंत नहीं बल्कि एक नई शुरुआत है। आगे की राह और अधिक मेहनत की मांग करती है, लेकिन सही दिशा में निरंतर प्रयास सफलता सुनिश्चित करता है।” आगे उन्होंने कहा कि विद्यालय का संकल्प ग्रामीण बच्चों को न्यूनतम शुल्क में विश्वस्तरीय शिक्षा देना है, ताकि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकें
