google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: कटरिया ग्राम में हुई घटना पर सुजीत यादव ने जताया दुख, शांति बनाए रखने की अपील - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: कटरिया ग्राम में हुई घटना पर सुजीत यादव ने जताया दुख, शांति बनाए रखने की अपील

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने करंडा क्षेत्र के कटरिया ग्राम में में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया ह...

गाजीपुर। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने करंडा क्षेत्र के कटरिया ग्राम में में हुई घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज के लिए बेहद चिंताजनक हैं और किसी भी परिस्थिति में हिंसा का रास्ता उचित नहीं हो सकता।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

शांति और संयम की अपील

उन्होंने कहा कि ऐसे संवेदनशील समय में सभी पक्षों को धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। समाज में शांति और भाईचारे का माहौल बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की वास्तविक ताकत आपसी सम्मान, संवाद और सद्भाव में निहित होती है।


अफवाहों से दूर रहने की सलाह

सुजीत यादव ने सभी लोगों से अपील की कि वे संयम बनाए रखें, किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सकारात्मक वातावरण बनाने में सहयोग करें। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा ने भी सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।