google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी में धर्म परिवर्तन और शादी के नाम पर धोखा, दुष्कर्म का आरोप; गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी में धर्म परिवर्तन और शादी के नाम पर धोखा, दुष्कर्म का आरोप; गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Varanasi News: धर्म की नगरी काशी में एक युवती ने युवक पर शादी के नाम पर धोखा देने, दुष्कर्म और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अ...

Varanasi News: धर्म की नगरी काशी में एक युवती ने युवक पर शादी के नाम पर धोखा देने, दुष्कर्म और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात वर्ष 2024 में एक शादी समारोह के दौरान अफताब अंसारी से हुई थी, जिसने खुद को “अमित” नाम से परिचित कराया और काम दिलाने का भरोसा देकर उसके करीब आया।

Varanasi News Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

पीड़िता ने बताया कि अफताब अंसारी ने उसे कैंट क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर उसने शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद 25 मार्च 2025 को चौकाघाट स्थित मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया।


शादी के बाद बढ़ा उत्पीड़न, धर्म परिवर्तन का दबाव

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद अफताब उसे अपने घर ले जाने के बजाय लहरतारा क्षेत्र में किराए के कमरे में रखता था। कुछ समय बाद युवक की असल पहचान सामने आने पर विवाद शुरू हो गया। उसके साथ मारपीट की गई और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। साथ ही अफताब के परिजनों पर भी दुर्व्यवहार और प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। किसी तरह वह वहां से निकलकर अपने घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी।


गिरफ्तारी के बाद आरोपी फरार, पुलिस तलाश में जुटी

मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अफताब और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनितम, 2021 की धारा 3, 5(1) और अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

इस संबंध में एसीपी महोदय ने मीडिया को बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।