google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सीएम योगी के निर्देश पर गाजीपुर के कटारिया गांव में पीड़ित परिवार से मिले ओमप्रकाश राजभर, 5 लाख का चेक सौंपा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

सीएम योगी के निर्देश पर गाजीपुर के कटारिया गांव में पीड़ित परिवार से मिले ओमप्रकाश राजभर, 5 लाख का चेक सौंपा

गाजीपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar, राज्...

गाजीपुर। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के निर्देश पर गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटारिया गांव में कैबिनेट मंत्री Om Prakash Rajbhar, राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत और एमएलसी व भाजपा जिलाध्यक्ष वाराणसी हंसराज विश्वकर्मा पीड़ित सियाराम विश्वकर्मा के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से दी जा रही सहायता मौके पर ही परिवार को सौंपी।

Ghazipur News , purvanchal samachar
Purvanchal Samachar 

5 लाख की मदद, जमीन पट्टा और आवास योजना का लाभ

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इसके साथ ही करीब डेढ़ बीघा जमीन के पट्टे के दस्तावेज और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान स्वीकृति पत्र भी सौंपा गया।

सरकार की ओर से दी गई इस मदद को पीड़ित परिवार के पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


पुलिस कार्रवाई पर भी ली जानकारी

दौरे के दौरान मंत्री ने पीड़ित से पुलिस कार्रवाई को लेकर भी जानकारी ली और संतुष्टि जताई।

इस मौके पर मौजूद अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।