google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: दिन में ही छाया अंधेरा, भीषण आंधी और बारिश, गर्मी से मिली राहत - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: दिन में ही छाया अंधेरा, भीषण आंधी और बारिश, गर्मी से मिली राहत

गाजीपुर। जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच बुधवार शाम कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। दोपहर तक आसमा...

गाजीपुर। जनपद में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और झुलसाने वाली लू के बीच बुधवार शाम कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला। दोपहर तक आसमान से बरस रही आग और करीब 40 डिग्री सेल्सियस के पारे ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन शाम 4 बजे के करीब मौसम ने ऐसी करवट ली कि पूरा जिला 'काली अंधेरी' के आगोश में समा गया।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Ghazipur News 

देखते ही देखते आसमान में घने काले बादलों का डेरा जमा हो गया और दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। तेज धूल भरी आंधी और तूफान के कारण विजिबिलिटी इतनी कम हो गई कि सड़कों पर चल रहे वाहनों को हेडलाइट जलानी पड़ी। आंधी के बाद शुरू हुई झमाझम बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दी, वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज हवाओं के कारण पेड़ गिरने और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने की खबरें भी सामने आ रही हैं।


शाम के वक्त आए इस अचानक बदलाव से पूरे गाजीपुर में 'ब्लैकआउट' जैसी स्थिति पैदा हो गई। आसमान में छाए घने काले बादलों की वजह से चारों ओर अंधेरा छा गया, जिससे राहगीर और बाजार में मौजूद लोग सहम गए। शहर से लेकर देहात तक कई जगहों पर होर्डिंग्स और टिन शेड उड़ने की भी सूचना है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुआ है। अगले कुछ घंटों तक बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रह सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान बाहर निकलने से बचें और विशेषकर बिजली के तारों व जर्जर पेड़ों से दूरी बनाए रखें।

तपिश से मिली इस राहत ने आम जनता के चेहरे पर मुस्कान ला दी है, फिलहाल, जिले भर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है।