गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति और अभियोजन निदेशालय के विशेष अभियान को धरातल पर उतारने वाले विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण...
गाजीपुर (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति और अभियोजन निदेशालय के विशेष अभियान को धरातल पर उतारने वाले विशेष लोक अभियोजक प्रभूनारायण सिंह को मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भव्य रूप से सम्मानित किया गया। पॉक्सो कोर्ट में प्रभावी पैरवी और रिकॉर्ड तोड़ सजा दिलाने के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ ईरज राजा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र सौंपकर उनके जज्बे को सलाम किया। प्रभूनारायण सिंह ने अब तक 24 संगीन मामलों में दोषियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है, जिनमें 10 को उम्रकैद की सजा शामिल है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
डीजी अभियोजन डॉ. दिपेश जुनेजा ने थपथपाई पीठ
यह सम्मान अभियोजन निदेशालय उत्तर प्रदेश की ओर से एक विशेष 'प्रशस्ति पत्र' के रूप में दिया गया है। पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) डॉ. दिपेश जुनेजा द्वारा जारी इस सम्मान पत्र को 7 अप्रैल 2026 को एसपी कार्यालय में प्रभूनारायण सिंह को भेंट किया गया। उनके द्वारा की गई मजबूत कानूनी घेराबंदी का ही नतीजा है कि मासूमों के साथ दरिंदगी करने वाले अपराधी बच नहीं सके और उन्हें कानून के सबसे सख्त प्रावधानों के तहत सजा मिली।
सफलता का श्रेय टीम और पुलिस को
सम्मान ग्रहण करने के बाद बेहद विनम्र अंदाज में प्रभूनारायण सिंह ने कहा, "यह केवल मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पुलिस विभाग, अभियोजन विंग और मेरे सहयोगियों के सामूहिक पसीने का परिणाम है। बिना प्रभावी साक्ष्य और पुलिस की तत्परता के यह न्याय सुनिश्चित करना संभव नहीं था।" उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह पूरी निष्ठा के साथ पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
