google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: सारनाथ में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, अपनी ही नाबालिग भतीजी को नरक में धकेल रहे थे पति-पत्नी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: सारनाथ में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, अपनी ही नाबालिग भतीजी को नरक में धकेल रहे थे पति-पत्नी

वाराणसी। धर्मनगरी के सारनाथ क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। सोनातलाब इलाके में किराए के मकान की ...

वाराणसी। धर्मनगरी के सारनाथ क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला सामने आया है। सोनातलाब इलाके में किराए के मकान की आड़ में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर एक दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली बात यह है कि यह दंपत्ति अपनी ही नाबालिग भतीजी को इस दलदल में धकेल कर उससे देह व्यापार करवा रहा था। पुलिस ने किशोरी को मुक्त कराकर नारी निकेतन भेज दिया है।
Varanasi News, Purvanchal Samachar


मुखबिर की सूचना पर सारनाथ पुलिस का 'सटीक' छापा


थाना प्रभारी पंकज त्रिपाठी के मुताबिक, पुलिस को सारंग चौराहा इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। काशीराम आवास (शिवपुर) निवासी मनोज और उसकी पत्नी शहदूल निशा यहां किराए का कमरा लेकर अनैतिक धंधा संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने जब सोनातलाब स्थित ठिकाने पर दबिश दी, तो मौके की हकीकत देखकर दंग रह गई। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी पति-पत्नी को रंगे हाथ दबोच लिया।

पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपी जेल रवाना


सारनाथ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार निवारण अधिनियम (PITA) और पॉक्सो एक्ट (POCSO) जैसी संगीन धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पकड़े गए मनोज और शहदूल निशा को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य संपर्कों और इस धंधे में शामिल सफेदपोशों की कुंडली खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क की जड़ों पर प्रहार किया जा सके।