गाजीपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद के कोने-कोने मे संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की ज...
गाजीपुर (ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जनपद के कोने-कोने मे संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरी आन-बान और शान के साथ मनाई गई। सेक्टर सबुआ और नारी पंचदेवरा में आयोजित गोष्ठियों में सपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। इन कार्यक्रमों में भारी भीड़ ने सपा की सेक्टर स्तरीय मजबूती का अहसास कराया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
जातिविहीन समाज से ही आएगी समानता: सुजीत साइकिल
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत साइकिल ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "डॉ. अंबेडकर ने जिस 'शिक्षित बनो, संगठित रहो' का मंत्र दिया था, वह आज के दौर में और भी जरूरी हो गया है। जब तक समाज जातिविहीन नहीं होगा, तब तक वास्तविक न्याय की कल्पना अधूरी है।" सुजीत साइकिल ने युवाओं से शिक्षा को हथियार बनाकर कुरीतियों के खिलाफ खड़े होने की अपील की।
सेक्टरों में उमड़ा जनसैलाब, वक्ताओं ने दिखाई राह
सेक्टर सबुआ में विजय शंकर चौरसिया और नारी पंचदेवरा में पहलवान उमेश यादव की अध्यक्षता में हुई गोष्ठियों में वक्ताओं ने बाबा साहब को एक महान अर्थशास्त्री और समाज सुधारक बताया। विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद और पुनीता सिंह खुशबू ने कहा कि भारतीय संविधान ही लोकतंत्र की असली ताकत है। कार्यक्रम का सफल संचालन अमरनाथ यादव और विजय शंकर यादव ने किया। इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने बाबा साहब के समतामूलक समाज के सपने को पूरा करने की कसम खाई। और देश को शिक्षित, संगठित एवं समतामूलक बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर रीता देवी, रामाश्रय यादव, जोरावर यादव, सीताराम, गोलू बनवासी, अभिषेक बिट्टू, पिंटू राम, जेपी यादव, राजाराम, चन्द्रदेव यादव, देवमुनि यादव, प्रमोद टुन्नू विजय शंकर यादव , सरफुदिन अली , ललन प्रसाद सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
