Bihar News: बिहार की सियासत ने मंगलवार को उस वक्त एक नया इतिहास रच दिया जब दो दशक से सूबे की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री ...
Bihar News: बिहार की सियासत ने मंगलवार को उस वक्त एक नया इतिहास रच दिया जब दो दशक से सूबे की सत्ता के केंद्र रहे नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसी के साथ बिहार में 'सम्राट युग' का आगाज हो गया है। भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को भाजपा विधानमंडल दल का नेता चुन लिया गया है, जो अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में कमान संभालेंगे। बिहार के इतिहास में यह पहली बार है जब भारतीय जनता पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने जा रहा है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
नीतीश का भावुक संबोधन: 'नई सरकार को मिलेगा मेरा मार्गदर्शन'
मंगलवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को इस्तीफा सौंपने के बाद नीतीश कुमार एनडीए विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुए। यहां उन्होंने बेहद भावुक लहजे में कहा, "मैं आप सबको धन्यवाद देता हूं। मैंने इस्तीफा दे दिया है और अब नई सरकार का गठन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा और नई सरकार को मेरा पूरा मार्गदर्शन और सहयोग मिलता रहेगा।"
सम्राट चौधरी: बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में बड़ी चुनौती
सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री चुना जाना बिहार बीजेपी के लिए एक बड़ी सांगठनिक जीत मानी जा रही है। नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर भी अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए लिखा कि अब नई सरकार यहां का काम देखेगी और बिहार बहुत आगे बढ़ेगा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश का यह 'त्याग' और बीजेपी का 'चेहरा' राज्य में आने वाले चुनावों के समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख देगा।
