google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 संविधान शिल्पी' को नमन, गाजीपुर में गूंजा बाबा साहब का नाम, भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

संविधान शिल्पी' को नमन, गाजीपुर में गूंजा बाबा साहब का नाम, भाजपा ने श्रद्धापूर्वक मनाई जयंती

गाजीपुर (ब्यूरो)। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। लंका स्थि...

गाजीपुर (ब्यूरो)। संविधान शिल्पी भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जनपद में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। लंका स्थित अंबेडकर उद्यान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित भव्य माल्यार्पण कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व स्वच्छता अभियान चलाया गया और दीप प्रज्वलन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। लंका स्थित पूरा उद्यान मैदान 'बाबा साहब अमर रहें' के नारों से गूंज उठा।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 


दलितों और वंचितों के मसीहा थे बाबा साहब: ओमप्रकाश राय


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल एक संविधान निर्माता नहीं, बल्कि करोड़ों वंचितों और शोषितों की आवाज थे। उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान से जीने का अधिकार दिया। आज मोदी-योगी सरकार उन्हीं के बताए 'अंत्योदय' के मार्ग पर चलकर गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रही है।" राय ने कार्यकर्ताओं से बाबा साहब के 'शिक्षित बनो, संगठित रहो' के मंत्र को आत्मसात करने का आह्वान किया।


समरस समाज की नींव हैं अंबेडकर के विचार: सरिता अग्रवाल


नगर पालिका परिषद गाजीपुर की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने डॉ. अंबेडकर जी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बाबा साहब ने जिस समरस समाज का सपना देखा था, उसे साकार करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने महिला अधिकारों और शिक्षा के क्षेत्र में बाबा साहब के योगदान को अविस्मरणीय बताया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगर अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, किरण सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्र, सुमित तिवारी, प्रवीण सिंह, अखिलेश सिंह, मीनू मौर्या, सुमन बिंद हर्षित सिंह नन्दु कुशवाहा लालसा भारद्वाज, रिषभ राय, योगेश शुक्ला शाश्वत सिंह, शशांक राय, शिवम राय, शनि चौरसिया, गोपाल जी वर्मा, अभिनव सिंह छोटू , हेमंत त्रिपाठी, रूपक तिवारी, जेपी चौरसिया, सुनील गुप्ता,नीरज पासवान, रूपेश सिंह, अजय कुशवाहा सहित भारी संख्या में भाजपा नेता और सभासद मौजूद रहे।