मिर्जापुर (ब्यूरो)। जनपद में बेहतर पुलिसिंग और जनसुनवाई को लेकर एसपी महोदया अपर्णा रजत कौशिक ने सख्त तेवर के साथ-साथ 'प्रोत्साहन' ...
मिर्जापुर (ब्यूरो)। जनपद में बेहतर पुलिसिंग और जनसुनवाई को लेकर एसपी महोदया अपर्णा रजत कौशिक ने सख्त तेवर के साथ-साथ 'प्रोत्साहन' की नीति भी अपना रखी है। इसी क्रम में, एसपी महोदया ने थाना कोतवाली शहर में तैनात महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तव और आरक्षी दिलीप कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया है। इन पुलिसकर्मियों को साइबर सुरक्षा और आईजीआरएस (IGRS) शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में सराहनीय भूमिका निभाने पर नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
साइबर अपराधियों पर नकेल और शिकायतों का त्वरित समाधान
एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सम्मान के दौरान कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है और इसमें पारुल श्रीवास्तव व दिलीप कुमार जैसे सजग पुलिसकर्मियों की मेहनत रंग ला रही है। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुलझाने के लिए इन दोनों आरक्षियों के रिकॉर्ड की सराहना की गई। एसपी ने भविष्य के लिए भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए अन्य पुलिसकर्मियों को भी इसी कर्तव्यनिष्ठा से काम करने की प्रेरणा दी।
