google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: पुनीता सिंह के नेतृत्व में संगठन को धार, रीता देवी को सदर विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: पुनीता सिंह के नेतृत्व में संगठन को धार, रीता देवी को सदर विधानसभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

गाजीपुर (ब्यूरो)। रसोई की बढ़ती महंगाई और आसमान छूते गैस सिलेंडर के दामों ने अब सियासी रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को शहर स्थित लोहिया भ...

गाजीपुर (ब्यूरो)। रसोई की बढ़ती महंगाई और आसमान छूते गैस सिलेंडर के दामों ने अब सियासी रुख अख्तियार कर लिया है। बुधवार को शहर स्थित लोहिया भवन में समाजवादी महिला सभा एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की संयुक्त बैठक में महिलाओं का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखा। बैठक में न केवल संगठन को धार देने की रणनीति बनी, बल्कि साफ संदेश दिया गया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में 'महंगाई' सत्ता परिवर्तन का सबसे बड़ा हथियार बनेगी।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar, image
Purvanchal Samachar 


पुनीता सिंह 'खुशबू' का मंत्र: बूथ स्तर पर सजेगी पीडीए की बिसात


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रदेश सचिव पुनीता सिंह ‘खुशबू’ ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी दल की असली ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता होता है। उन्होंने 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया। समाजवादी महिला सभा विभा पाल ने पुनीता सिंह के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि गांव-गांव में महिलाओं को जोड़कर संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाया जा रहा है।

रीता देवी को बड़ी जिम्मेदारी, सदर विधानसभा की बनीं उपाध्यक्ष

संगठन विस्तार के तहत समाजसेवी और स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रीता देवी को समाजवादी महिला सभा का सदर विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व जिला पंचायत चेयरमैन सीमा यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में विभा पाल ने रीता देवी को नियुक्ति पत्र सौंपा। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि रीता देवी जैसी जमीनी महिलाओं के नेतृत्व में आने से संगठन को ग्रामीण अंचलों में नई ऊर्जा मिलेगी।