गाजीपुर (ब्यूरो)। गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक टूरि...
गाजीपुर (ब्यूरो)। गाजीपुर के नंदगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 2 महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि 30 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला राहत कार्यों के लिए मौके पर दौड़ पड़ा।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
वाराणसी दर्शन के बाद नेपाल से लौट रहे थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि बस में महाराष्ट्र के जलगांव और बुलढाणा जिले के करीब 50 तीर्थयात्री सवार थे। ये सभी श्रद्धालु वाराणसी का भ्रमण करने के बाद नेपाल होकर वापस लौट रहे थे, तभी नंदगंज के नैसारे गांव के पास चालक ने संतुलन खो दिया। हादसे की भयावहता देख घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी सिटी राकेश कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि राहत कार्य तेजी से संचालित किए गए।
मौके पर एडीएम दिनेश कुमार, सीएमओ और एडिशनल एसपी सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी में इलाज कर रही है।
