वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से नकदी-जेवर पार करने का सनसनीखेज मामला प...
वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और घर से नकदी-जेवर पार करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय पुलिस इस गंभीर प्रकरण पर हफ्तों तक 'कुंडली' मारकर बैठी रही। अंततः थक-हारकर परिजनों ने पुलिस आयुक्त (CP) की चौखट पर दस्तक दी, जिनके कड़े निर्देश के बाद जंसा पुलिस ने आरोपी युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी खानापूर्ति शुरू की है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
तड़के 4 बजे हुई घटना, घर से नकदी और जेवर भी गायब
परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, घटना 3 मार्च 2026 की भोर करीब 4 बजे की है। आरोप है कि 'मुस्लिम' नामक युवक नाबालिग किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले गया। जाते समय किशोरी घर में रखे 25 हजार रुपये नकद, सोने का झाला, लॉकेट और चांदी की पाजेब भी अपने साथ ले गई। काफी खोजबीन के बाद जब परिजनों का सब्र टूटा, तो वे आरोपी के घर पहुंचे, जहाँ उन्हें इंसाफ के बजाय जान से मारने की धमकी मिली।
थाने के चक्कर काटते रहे परिजन, 'साहब' को नहीं दिखी तड़प
परिजनों का गंभीर आरोप है कि घटना के दिन ही जंसा थाने में लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन 'खाकी' ने इसे रस्म अदायगी मानकर ठंडे बस्ते में डाल दिया। कई दिनों तक थाने की परिक्रमा करने के बाद भी जब सुराग नहीं लगा और न ही केस दर्ज हुआ, तब पीड़ित पक्ष पुलिस आयुक्त के दरबार पहुंचा। अब पुलिस आयुक्त के सख्त आदेश पर मुख्य आरोपी मुस्लिम और उसके भाइयों—कल्लू व नईम के खिलाफ अपहरण, गाली-गलौज और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।
