गाजीपुर (ब्यूरो)। ग्रामीण अंचल के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ नंदगंज (बाघी) स्थित 'द कोटा ग्लोबल स्कूल' में न...
गाजीपुर (ब्यूरो)। ग्रामीण अंचल के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के संकल्प के साथ नंदगंज (बाघी) स्थित 'द कोटा ग्लोबल स्कूल' में नए शैक्षणिक सत्र 2026 का उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। सत्र के पहले दिन स्कूल परिसर किसी उत्सव की तरह सजा नजर आया। शिक्षकों ने मुख्य द्वार पर ही नौनिहालों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। स्कूल की इस पहल से जहां बच्चों के चेहरे खिल उठे, वहीं अभिभावकों ने भी प्रबंधन की इस गर्मजोशी की सराहना की।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
चार साल में बनाई साख, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला 'शहर' जैसा मंच
महज चार वर्षों के छोटे से सफर में इस विद्यालय ने जनपद की शिक्षा व्यवस्था में अपनी एक अलग पहचान पुख्ता की है। बाघी जैसे ग्रामीण परिवेश में इंजीनियरिंग, मेडिकल और ओलंपियाड जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल तैयार करना क्षेत्र के लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। स्कूल की प्रिंसिपल पूनीता सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य किताबी ज्ञान तक सीमित रहना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास कर उन्हें भविष्य की वैश्विक चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
आधुनिक सुविधाओं और अनुशासन पर जोर
विद्यालय प्रबंधन का दावा है कि वे ग्रामीण क्षेत्र के मेधावियों को वही सुविधाएं दे रहे हैं, जिनके लिए पहले बच्चों को शहरों का रुख करना पड़ता था। अनुभवी शिक्षकों की टीम और डिजिटल संसाधनों से लैस कक्षाओं के कारण ही बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय का प्रदर्शन लगातार उत्कृष्ट बना हुआ है। नए सत्र के पहले दिन स्वागत गीत और विशेष सजावट ने छात्रों में नई ऊर्जा का सं
चार किया।
