google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में लगेगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, जमशेदपुर से सीधे होगी सप्लाई - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में लगेगा लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट, जमशेदपुर से सीधे होगी सप्लाई

वाराणसी। काशी की स्वास्थ्य सेवाओं को हाई-टेक बनाने की दिशा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) राजकीय अस्पताल ने एक बड़ा कदम उठाया है। अस्पत...

वाराणसी। काशी की स्वास्थ्य सेवाओं को हाई-टेक बनाने की दिशा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) राजकीय अस्पताल ने एक बड़ा कदम उठाया है। अस्पताल परिसर में अब अपना 'लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन' (LMO) प्लांट स्थापित किया जाएगा। इस नई व्यवस्था से न केवल इमरजेंसी वार्ड और ट्रॉमा सेंटर, बल्कि निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के वार्डों और मॉड्यूलर ओटी तक 24 घंटे निर्बाध ऑक्सीजन की सप्लाई सुनिश्चित हो सकेगी।
Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

जमशेदपुर से आएगा 'लिक्विड बैकअप', अस्पताल को होगा आर्थिक लाभ


सीएमएस डॉ. आर.एस. राम के अनुसार, यह प्लांट न केवल आधुनिक है बल्कि अस्पताल के बजट के लिहाज से भी काफी किफायती साबित होगा। इस व्यवस्था की सबसे बड़ी खूबी यह है कि अस्पताल को बिजली या संचालन के भारी-भरकम खर्च से मुक्ति मिल जाएगी। जमशेदपुर से टैंकरों के जरिए सीधे लिक्विड ऑक्सीजन की सप्लाई आएगी। भुगतान भी मीटर रीडिंग के आधार पर होगा, जिससे सरकारी खजाने पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ेगा।

विशेषज्ञों का मानना है कि एलएमओ तकनीक से मिलने वाली ऑक्सीजन की शुद्धता सामान्य प्लांट के मुकाबले कहीं ज्यादा उच्च स्तर की होती है। यह कदम आने वाले समय में ऑक्सीजन की कमी जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने में 'गेम चेंजर' साबित होगा।