वाराणसी। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा घमहापुर गांव में व्यापारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हुई नृशंस हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा...
वाराणसी। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के भरथरा घमहापुर गांव में व्यापारी मनीष सिंह की पीट-पीटकर हुई नृशंस हत्या का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को हत्या की हकीकत जानने और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल की पुलिस के साथ तीखी तकरार हुई। पुलिस द्वारा गांव में प्रवेश रोकने पर सपा नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए, जिससे बसनी-कुआर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ और पूर्व मेयर प्रत्याशी ओपी सिंह के नेतृत्व में पहुंचे डेलिगेशन को पुलिस ने गांव से 4 किमी पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया था। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे और नारेबाजी के बाद, पुलिस प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। एडीसीपी गोमती जोन नृपेंद्र सिंह और एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना के हस्तक्षेप और बातचीत के बाद सपा नेताओं को पैदल ही गांव जाने की अनुमति दी गई।
परिजनों ने मांगी कठोर सजा: एनकाउंटर और बुलडोजर की मांग
मनीष सिंह के घर पहुंचे सपा नेताओं के सामने मृतक की पत्नी और बहन ने अपना दुख साझा किया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही परिवार ने 2 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और पत्नी के लिए सरकारी नौकरी की गुहार लगाई है।
