google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 मऊ: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

मऊ: स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

मऊ। जनपद में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और जबरन लागू की जा रही प्रीपेड बिजली व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दि...

मऊ। जनपद में विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर और जबरन लागू की जा रही प्रीपेड बिजली व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलमान जमशेद के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने इस नई व्यवस्था को पूरी तरह से जनविरोधी करार दिया है।

Mau News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

संजय यादव ने विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही तेजी से स्मार्ट मीटर थोपे जा रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि पारंपरिक पोस्टपेड व्यवस्था को समाप्त कर जबरन प्रीपेड प्रणाली लागू करना जनता के अधिकारों का हनन है।

बुनकर समुदाय पर आर्थिक चोट


शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद ने मऊ की रीढ़ माने जाने वाले बुनकर (हथकरघा) समुदाय की दयनीय स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुनकरों के लिए फ्लैट रेट बिजली व्यवस्था का खत्म होना किसी बड़े संकट से कम नहीं है। प्रीपेड और नई दरें लागू होने से उनके रोजगार और जीवन-यापन पर तलवार लटक गई है।

उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन


प्रदर्शन के दौरान यह भी मुद्दा उठा कि जिले में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं और गलत बिलिंग की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। कांग्रेस ने इसे उपभोक्ता अधिकारों का खुला उल्लंघन बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

कांग्रेस की प्रमुख मांगें:


  • स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाई जाए।
  • बुनकरों के लिए पुरानी 'फ्लैट रेट' बिजली व्यवस्था को बहाल किया जाए।
  • जबरन प्रीपेड प्रणाली थोपने के बजाय उपभोक्ताओं की सहमति अनिवार्य की जाए।
  • बिना सूचना कनेक्शन काटने पर रोक लगे और गलत बिलिंग की निष्पक्ष जांच हो।

इस विरोध प्रदर्शन में उमाशंकर सिंह, रामकरण यादव, खालिद अंसारी, धर्मेंद्र सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा।