google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी: शिवाला घाट पर डूबते 15 तीर्थयात्री, नाविकों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाई जान - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी: शिवाला घाट पर डूबते 15 तीर्थयात्री, नाविकों ने गंगा में छलांग लगाकर बचाई जान

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर स्नान के दौरान आंध्र प्रदेश से आ...

वाराणसी। धर्मनगरी काशी में रविवार को एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर स्नान के दौरान आंध्र प्रदेश से आए 15 तीर्थयात्री अचानक गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीन युवतियां डूबने लगीं, जिससे घाट पर कोहराम मच गया। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद नाविक 'देवदूत' बनकर सामने आए और अपनी जान जोखिम में डालकर तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

चेतावनी को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आंध्र प्रदेश से आए तीर्थयात्रियों का जत्था सुबह करीब 10 बजे शिवाला घाट पर स्नान कर रहा था। स्थानीय नाविकों ने उन्हें पहले ही पानी की गहराई को लेकर सचेत किया था, लेकिन उत्साह में यात्री चेतावनी को दरकिनार कर आगे बढ़ गए। अचानक पैर फिसलने से अनुशा, चिन्नी और एसवी पांडा गहरे पानी में समाने लगीं। शोर मचते ही पास मौजूद नाविकों ने गंगा में छलांग लगा दी।

नाविकों ने CPR देकर बचाई जान

रेस्क्यू के दौरान एक युवती की हालत काफी नाजुक हो गई थी और वह बेसुध हो चुकी थी। नाविकों ने उसे घाट पर लाकर तत्काल सीपीआर (CPR) दिया, जिससे उसकी सांसें वापस लौट आईं। समय रहते मिली इस प्राथमिक चिकित्सा ने युवती को मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। नाविकों की इस जांबाजी की घाट पर मौजूद हर शख्स सराहना कर रहा है।