वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी-2 टीम ने रविवार को चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया ...
वाराणसी। कमिश्नरेट पुलिस की एसओजी-2 टीम ने रविवार को चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सन फ्लावर एकेडमी जैसी शिक्षण संस्था के पास स्थित दीपक सिंह नामक व्यक्ति के आवास पर चल रहे इस 'गंदे धंधे' पर पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवकों और दो युवतियों को रंगे हाथ दबोचा है।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
मोबाइल से 'सौदा' और रसूखदारों तक पहुंच
एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि यह पूरा रैकेट हाई-टेक तरीके से संचालित हो रहा था। ग्राहक और लड़कियों से संपर्क मोबाइल के जरिए किया जाता था। इतना ही नहीं, यहां से लड़कियों को दूसरे ठिकानों पर भी सप्लाई किया जाता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में प्रतिबंधित शक्तिवर्धक दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है, जो इस अवैध धंधे की गहराई को बयां करती है।
स्थानीय लोगों की शिकायत और पुलिस का एक्शन
बता दें कि दीपक सिंह के घर पर चल रही इन संदिग्ध गतिविधियों से मोहल्ले के लोग लंबे समय से त्रस्त थे। कई बार पुलिस को गुप्त सूचना दी गई थी, लेकिन अंततः पुलिस आयुक्त के दखल के बाद एसओजी-2 की टीम ने जाल बिछाकर इस अड्डे को नेस्तनाबूद किया। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य 'सफेदपोश' चेहरों को बेनकाब किया जा सके।
