google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने पर महादेवा मंदिर में MLC विशाल सिंह चंचल ने किया रुद्राभिषेक - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूरे होने पर महादेवा मंदिर में MLC विशाल सिंह चंचल ने किया रुद्राभिषेक

गाजीपुर (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज पूरा उत्तर प्रदेश सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर का स...

गाजीपुर (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार आज पूरा उत्तर प्रदेश सोमनाथ मंदिर के 1000 वर्ष पूर्ण होने के गौरवमयी अवसर का साक्षी बन रहा है। इसी क्रम में गाजीपुर के गोराबाजार स्थित सुप्रसिद्ध महादेवा मंदिर में MLC विशाल सिंह 'चंचल' ने विधिवत पूजा-अर्चन और रुद्राभिषेक कर जनपद की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। पर्यटन विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम ने शहर में भक्तिमय माहौल बना दिया।

Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

मुख्यमंत्री का विजन और चंचल की सक्रियता

विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह 'चंचल' ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को संजोने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। सोमनाथ मंदिर के हजार साल पूरे होने का यह उत्सव हमारी गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। एमएलसी ने बताया कि सरकार की योजना के अनुसार, प्रत्येक जिले से करीब 11 श्रद्धालुओं को विशेष रूप से सोमनाथ दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा, जिससे आम जनमानस को अपनी जड़ों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।


दिग्गजों की रही मौजूदगी, उमड़ा जनसैलाब

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सरिता अग्रवाल और पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल की उपस्थिति विशेष रही। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता विनीत सिंह, हिमांशु सिंह समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मंदिर परिसर में जुटे रहे। चंचल ने कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया और मुख्यमंत्री के इस धार्मिक विजन को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।