google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 भारतीय आदर्श व्यापार मंडल महिला शक्ति प्रकोष्ठ का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा संकल्प - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

भारतीय आदर्श व्यापार मंडल महिला शक्ति प्रकोष्ठ का भव्य सम्मान समारोह सम्पन्न, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का बड़ा संकल्प

गाजीपुर। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल महिला शक्ति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को समर्पित एक भव्य ...

गाजीपुर। भारतीय आदर्श व्यापार मंडल महिला शक्ति प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सोमवार को महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता को समर्पित एक भव्य सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन की नई टीम ने समाज और व्यापार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

महिलाएं बनेंगी नेतृत्व की मुख्य धारा: अनीस अहमद


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक अनीस अहमद ने नव नियुक्त 9 पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "संगठन का उद्देश्य महिलाओं को केवल मंच देना नहीं, बल्कि उन्हें नेतृत्व की अग्रिम पंक्ति में स्थापित करना है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं और हमारा संगठन उनके अधिकारों की लड़ाई को मजबूती देगा।"

आत्मनिर्भरता और सम्मान की आवाज़

महिला शक्ति प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल ने कहा कि भारतीय आदर्श व्यापार मंडल महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की बुलंद आवाज़ बनकर कार्य कर रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज की उन्नति तभी संभव है जब महिलाएं नेतृत्व की मुख्य धारा में शामिल होंगी। वहीं, जिला अध्यक्ष सुनील साहू ने नव नियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल 'आत्मनिर्भर भारत' की परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इन पदाधिकारियों ने ली शपथ:


समारोह के दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल, जिला महामंत्री श्रीमती कंचन रावत, शहर अध्यक्ष करुणा श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष लाल बहादुर कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री अमित कुमार और जिला मीडिया प्रभारी शाश्वत सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वान किया। वक्ताओं ने एक सुर में कहा कि यह प्रकोष्ठ अब महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता का सशक्त मंच बनकर उभरेगा।