google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: रुक्मणी विवाह के प्रसंग से भक्तिमय हुआ अग्रसेन मैरेज हाल - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: रुक्मणी विवाह के प्रसंग से भक्तिमय हुआ अग्रसेन मैरेज हाल

गाजीपुर। श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में झुन्नू लाल चौराहा स्थित अग्रसेन मैरेज हाल में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञ...

गाजीपुर। श्री राणीसती श्याम भक्त मंडल के तत्वावधान में झुन्नू लाल चौराहा स्थित अग्रसेन मैरेज हाल में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन श्रद्धा और भक्ति की त्रिवेणी बही। वृंदावन से पधारे सुप्रसिद्ध कथावाचक श्री संजय शर्मा ने जब भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह का प्रसंग सुनाया, तो पूरा पांडाल 'जय श्री कृष्णा' के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
Ghazipur News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

सजीव मंचन और मनोहारी झांकियां

कथावाचक श्री संजय शर्मा ने रुक्मणी विवाह प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह माता रुक्मणी ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना पति स्वीकार किया और प्रभु ने उनकी भक्ति को मान देते हुए उनका वरण किया। कथा के बीच-बीच में भगवान के विवाह का सजीव मंचन और भव्य झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिसे देख श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत इस सजीव चित्रण ने श्रद्धालुओं को साक्षात वृंदावन की दिव्य रसधारा का अनुभव कराया।

भक्ति रस में डूबा नगर

विवाह प्रसंग के दौरान बज रहे मंगल गीतों और भजनों पर महिला एवं पुरुष श्रद्धालु जमकर झूमे। फूलों की होली और भगवान के विवाह के स्वागत में पूरा वातावरण उत्सवमयी हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नगरवासी, महिलाएं और बच्चे उपस्थित रहे।

प्रमुख लोगों की रही उपस्थिति

धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से राजेश केडिया, संजय केजरीवाल, विनोद खेतान, कन्हैया लाल केडिया, सच्चिदानंद टीबडेवाल, संतोष सर्राफ और व्यापार मंडल के अध्यक्ष गुड्डू केशरी सहित समाज के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि भागवत कथा के माध्यम से समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार हो रहा है और प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में भारी वृद्धि हो रही है।