google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 शादी का झांसा देकर शोषण आरोप, मंदिर में इंतजार करती रही प्रेमिका, शादी के लिए नहीं पहुंचा प्रेमी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

शादी का झांसा देकर शोषण आरोप, मंदिर में इंतजार करती रही प्रेमिका, शादी के लिए नहीं पहुंचा प्रेमी

वाराणसी। प्रेम संबंधों में धोखेबाजी और वादे से मुकरने का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। तय वादे और सामाजिक पंचायत के निर्णय के मुताबि...

वाराणसी। प्रेम संबंधों में धोखेबाजी और वादे से मुकरने का एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। तय वादे और सामाजिक पंचायत के निर्णय के मुताबिक जब प्रेमी रविवार को मंदिर में शादी रचाने नहीं पहुंचा, तो पीड़ित प्रेमिका अपने परिजनों के साथ थाने जा पहुंची। युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर पिछले तीन वर्षों से लगातार शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित युवती की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी युवक की तलाश सहित मामले की गहन जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Varanasi News, Purvanchal Samachar
Purvanchal Samachar 

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव के निवासी युवक का पिछले करीब तीन वर्षों से वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमी और प्रेमिका दोनों एक ही जाति (सजातीय) के होने के साथ-साथ आपस में दूर के रिश्तेदार भी लगते हैं। दोनों के बीच चल रही इस प्रेम कहानी की जानकारी जब परिजनों को हुई, तो इस विवाद को सुलझाने के लिए एक सप्ताह पूर्व दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों और गणमान्य नागरिकों के बीच एक सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी।


पंचायत में तय हुई थी शादी, मंदिर में हुआ धोखा

पंचायत की बैठक में दोनों पक्षों की आपसी रजामंदी से यह तय हुआ था कि रविवार को वाराणसी के मोहनसराय स्थित प्रसिद्ध ढांगडवीर हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की विधिवत शादी करा दी जाएगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, रविवार को युवती सज-धजकर अपने सगे-संबंधियों और परिजनों के साथ विवाह रचाने के लिए ढांगडवीर मंदिर पहुंच गई। लड़की पक्ष वहां घंटों दूल्हे और उसके परिवार का इंतजार करता रहा, लेकिन लड़का पक्ष जानबूझकर वहां नहीं पहुंचा। प्रेमी के इस धोखे से आहत होकर लड़की के सब्र का बांध टूट गया और वह सीधे परिजनों के साथ थाने पहुंच गई।

थाने में दी गई तहरीर में युवती ने बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि युवक ने शादी का पवित्र वादा करके पिछले तीन वर्षों में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसका लगातार शोषण किया। अब जब सामाजिक स्तर पर शादी का समय आया, तो युवक ने उसे बीच मजधार में छोड़कर धोखा दे दिया। युवती के परिजनों ने भी आरोपी युवक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई है। मिर्जामुराद और चौरी क्षेत्र की सीमा से जुड़े इस मामले को लेकर स्थानीय इलाकों में यह घटना भारी चर्चा का विषय बनी हुई है।