गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार की देर रात जनपद गाजीपुर के दौरे प...
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय मंगलवार की देर रात जनपद गाजीपुर के दौरे पर रहे. इस दौरान वे भाजपा के कद्दावर वरिष्ठ नेता सच्चिता राय के पैतृक आवास पर पहुंचे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वहां जाकर अस्वस्थ चल रहे वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिता राय से सीधे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना. डॉ. पांडेय ने ईश्वर से उनके शीघ्र पूर्ण स्वस्थ होने और दीर्घायु की कामना की।
![]() |
| Purvanchal Samachar |
मुलाकात के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और मीडिया से संवाद करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने वरिष्ठ नेता के राजनीतिक अवदानों को याद किया. उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि सच्चिता राय अपने दौर के अत्यंत मुखर, वैचारिक रूप से दृढ़, संघर्षशील और जुझारू भाजपा नेताओं की अग्रिम पंक्ति में गिने जाते रहे हैं. विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन को मजबूत करने का ऐतिहासिक काम किया है. आज भी उनका लंबा राजनीतिक अनुभव और कुशल मार्गदर्शन भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता और पूरे संगठन के लिए एक अमूल्य प्रेरणास्रोत बना हुआ है. इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
