google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 वाराणसी कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हैमर पटककर बोली— 'ऑर्डर-ऑर्डर, आज सारे फैसले मैं करूंगी - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

वाराणसी कचहरी में हाईवोल्टेज ड्रामा: जिला जज की कुर्सी पर बैठी महिला, हैमर पटककर बोली— 'ऑर्डर-ऑर्डर, आज सारे फैसले मैं करूंगी

वाराणसी। जिला एवं सत्र न्यायालय (कचहरी) परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को...

वाराणसी। जिला एवं सत्र न्यायालय (कचहरी) परिसर में शुक्रवार की सुबह उस समय एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक अज्ञात महिला सीधे जिला जज के खाली कोर्ट रूम में दाखिल होकर उनकी मुख्य कुर्सी (डायस) पर जा बैठी। शुक्रवार सुबह करीब 9:00 बजे जैसे ही महिला जज की आसंदी पर बैठी, उसने टेबल पर रखा लकड़ी का हैमर (हथौड़ा) जोर-जोर से पटकना शुरू कर दिया और पूरे कोर्ट रूम में चिल्लाते हुए बोली— "ऑर्डर-ऑर्डर! आज मैं वाराणसी की जिला जज हूँ। गवाह और सबूत पेश करिए, आज सारे मामलों की सुनवाई और फैसले मैं खुद करूँगी। कोर्ट का जो भी काम हो, वह सब मुझे बताया जाए।"

Varanasi News, Purvanchal Samachar


सूने कोर्ट रूम की डायस से एकाएक आई इस आवाज और घटनाक्रम को देखकर वहां मौजूद अधिवक्ता और कोर्ट स्टाफ पूरी तरह चौंक गए। शुरुआत में वकीलों को लगा कि कोई गंभीर मामला है, लेकिन जब उन्होंने महिला की मानसिक स्थिति को भांपा तो दंग रह गए। महिला ने जज की कुर्सी पर बैठकर वहां रखीं सरकारी फाइलें और मुकदमे के दस्तावेज उठाकर उन्हें उलटना-पलटना शुरू कर दिया। जब कुछ अधिवक्ताओं ने रोका तो महिला भड़क गई और वकीलों पर ही डांट लगाने लगी। वकीलों ने बेहद शालीनता से महिला को समझा-बुझाकर कुर्सी से उठने और कोर्ट रूम से बाहर जाने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही और कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हुई।


कैंट थाना पुलिस ने महिला को लिया हिरासत में

अदालत कक्ष के भीतर मर्यादा और सुरक्षा के इस गंभीर उल्लंघन की स्थिति को देखते हुए वकीलों ने तत्काल इसकी सूचना बार एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन को दी। चूंकि मामला अदालत के भीतर महिला से जुड़ा था, इसलिए तत्काल महिला पुलिसकर्मियों की विशेष टीम को कोर्ट रूम के अंदर बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद महिला को जज की आसंदी से उतारा और उसे हिरासत में लेकर कैंट थाने ले गई। कचहरी परिसर में करीब एक घंटे तक यह अजीबोगरीब तमाशा चलता रहा, जिससे अदालती कामकाज कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, संयोगवश शुक्रवार को जिला जज आधिकारिक अवकाश (छुट्टी) पर थे।