google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ghazipur News: गाजीपुर में बोले ओपी राजभर- 'मुस्लिम को CM बनाएं अखिलेश' - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ghazipur News: गाजीपुर में बोले ओपी राजभर- 'मुस्लिम को CM बनाएं अखिलेश'

गाजीपुर ब्यूरो: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद गाजीपुर के राइफल क्लब सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे 'रानी अहिल्याबाई योजना...

गाजीपुर ब्यूरो: रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में जनपद गाजीपुर के राइफल क्लब सभागार में बुधवार सुबह 11 बजे 'रानी अहिल्याबाई योजना' के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ओपी राजभर ने उपस्थित सैकड़ों महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप साड़ियां और मिठाई के पैकेट वितरित किए। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और जातिगत जनगणना, पीडीए तथा 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को आजीवन फ्री बस यात्रा

समारोह को संबोधित करते हुए पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर शुरू की गई योजना मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बहनें खाली हाथ न लौटें, इसलिए उन्हें उपहार स्वरूप साड़ी व मिठाई देकर सम्मानित किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र की वरिष्ठ महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में आजीवन निशुल्क यात्रा की सुविधा शुरू कर रही है। इसके तहत पात्र महिलाओं को स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को तीन दिनों तक परिवहन निगम की बसों में पूरी तरह से मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है।



"अखिलेश यादव किसी मुस्लिम नेता को मुख्यमंत्री घोषित करें": ओपी राजभर

सपा के 'पीडीए' (PDA) फार्मूले और मुस्लिम-यादव समीकरण पर तीखा हमला बोलते हुए मंत्री राजभर ने कहा:

"यदि मुस्लिम समाज दशकों से यादव समाज के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाता आ रहा है, तो इस बार अखिलेश यादव में हिम्मत है तो वे 2027 के लिए किसी मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार घोषित करके दिखाएं।"

उन्होंने कहा कि वे लगातार अखिलेश यादव से जनहित और भागीदारी को लेकर सीधे सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन सपा प्रमुख के पास इन सवालों का कोई जवाब नहीं है। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा शासनकाल में अपराधियों को खुला राजनीतिक संरक्षण मिलता था और आज भी सपा का राजनीतिक कल्चर नहीं बदला है। उन्होंने प्रयागराज, देवरिया और गाजियाबाद की हालिया घटनाओं का हवाला देते हुए सपा नेताओं की संलिप्तता पर सवाल खड़े किए।



जातिगत जनगणना का श्रेय लेने की होड़ में जुटा विपक्ष

जातिगत जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ठोस कदम उठा रही है, लेकिन विपक्ष केवल विरोध की राजनीति और श्रेय लेने की होड़ में लगा है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद यह दूसरा मौका है जब केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में इस दिशा में ऐतिहासिक कार्य होने जा रहा है।



2027 के चुनाव पर दावा: 'पूर्वांचल में सपा का होगा सूपड़ा साफ'

आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर ओपी राजभर ने बड़ा सियासी दावा किया। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटें और आजमगढ़ की 10 तथा अंबेडकरनगर की 5 सीटें सपा ने सुभासपा के समर्थन व गठबंधन के दम पर जीती थीं।

उन्होंने दावा किया कि गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बस्ती, सुल्तानपुर से लेकर पश्चिमी यूपी के बागपत, सहारनपुर, शामली और इटावा-कन्नौज तक सुभासपा का जनाधार तेजी से बढ़ा है और आगामी चुनाव में सपा को पूर्वांचल में भारी हार का सामना करना पड़ेगा।