google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 गाजीपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 'OPS बहाल करो' के नारों से गूंजा शहर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

गाजीपुर: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, 'OPS बहाल करो' के नारों से गूंजा शहर

गाजीपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को पुनः लागू करने की अपनी पुरानी मांग को लेकर शुक्रवार को जनपद के शिक्षक और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। ...

गाजीपुर। पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) को पुनः लागू करने की अपनी पुरानी मांग को लेकर शुक्रवार को जनपद के शिक्षक और कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। 'अटेवा पेंशन बचाओ मंच' के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक विशाल  'तिरंगा यात्रा' निकाली। विकास भवन परिसर से शुरू हुई यह यात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सरजू पांडे पार्क पहुंचकर संपन्न हुई।

Ghazipur News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए शिक्षक-कर्मचारियों ने पैदल मार्च करते हुए 'पुरानी पेंशन बहाल करो' और 'NPS/UPS नहीं, पुरानी पेंशन चाहिए' जैसे गगनभेदी नारे लगाए। यात्रा के माध्यम से कर्मचारियों ने केंद्र और राज्य सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पुरानी पेंशन उनका लोकतांत्रिक अधिकार है और इससे कम उन्हें कुछ भी स्वीकार नहीं है।


पीएम और सीएम को भेजा गया ज्ञापन सरजू पांडे पार्क में यात्रा के समापन के पश्चात एक सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा का एकमात्र मजबूत आधार है। इसके उपरांत प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक विस्तृत ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में शिक्षक-कर्मचारियों के भविष्य को अंधकारमय होने से बचाने के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से दोबारा लागू करने की मांग की गई।

जब तक OPS नहीं, तब तक जारी रहेगा संघर्ष: सरफराज खान सभा को संबोधित करते हुए अटेवा के जिला संयोजक सरफराज खान ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल एक आर्थिक मांग नहीं है, बल्कि यह जीवन भर राष्ट्रसेवा करने वाले कर्मचारियों के मान-सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य की गारंटी से जुड़ा विषय है। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक सरकार पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती, तब तक अटेवा लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगा।

कोई टिप्पणी नहीं