google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: सफाई में लापरवाही पर भड़के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, कटेगा वेतन - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: सफाई में लापरवाही पर भड़के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, कटेगा वेतन

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों मे...

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टकटकपुर, अनौला और मीरापुर बसही क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के बड़े ढेर, सीवर ओवरफ्लो और बदहाल जलनिकासी व्यवस्था देखकर प्रभारी मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई। मौके पर ही उन्होंने लापरवाही बरतने वाले संबंधित सफाई कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने का सख्त निर्देश दिया।

Varanasi News 🗞️ Purvanchal News
Purvanchal Samachar 


सड़कों पर मिला कूड़े का अंबार, खाली प्लॉट में बह रहा सीवर का गंदा पानी


प्रभारी मंत्री ने सुबह के समय टकटकपुर, अनौला और मीरापुर बसही क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी हकीकत का जायजा लिया:


  • टकटकपुर: मुख्य मार्ग पर  सड़क पर भारी मात्रा में कूड़ा जमा मिला।
  • अनौला: अमर पुष्प कुंज के सामने तथा अनौला-मीरापुर बसही मुख्य मार्ग पर लंबे समय से जमा कचरा और गंदगी फैली दिखाई दी।
  • मीरापुर बसही: रोड स्थित श्यामपुर कॉलोनी के ब्लॉक-बी के मुख्य द्वार पर कूड़े का ढेर लगा था। वहीं स्वास्थ्य मेडिकल एजेंसी के सामने सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी पास के खाली भूखंड में भर रहा था, जिससे इलाके में दुर्गंध और संक्रामक बीमारियों का खतरा बना हुआ था।
  • क्षतिग्रस्त सड़कें: निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या-16 की कई आंतरिक गलियां भी उखड़ी और जर्जर हालत में पाई गईं।



वेतन काटने के निर्देश, नगर निगम अफसरों की लगाई क्लास


सफाई व्यवस्था की यह बदहाल तस्वीर देखकर प्रभारी मंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके पर मौजूद नगर निगम के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई और सफाई में लापरवाही बरतने वाले संबंधित क्षेत्र के जिम्मेदार कर्मचारी का दो दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी किए।

प्रभारी मंत्री ने नगर निगम के अफसरों को निर्देशित किया कि चिह्नित सभी स्थानों से युद्धस्तर पर तुरंत कूड़ा उठाया जाए, चोक सीवर लाइनों की मरम्मत कराकर जलनिकासी सुचारू की जाए तथा वार्ड-16 की क्षतिग्रस्त गलियों का तत्काल पुनर्निर्माण कराया जाए।


लापरवाही पर होगी सीधी कार्रवाई: सुरेश खन्ना


प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सख्त लहजे में कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र काशी में सफाई व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल फाइलों में नहीं, बल्कि जमीन पर काम दिखना चाहिए।


उन्होंने सभी जोनल और सफाई अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह क्षेत्रों में भ्रमण कर निगरानी करने, खाली प्लॉटों में कचरा फेंकने वालों पर कार्रवाई करने और जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।