google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: PM मोदी के जन्मदिन पर मिनी स्टेडियम में बेटियों का जलवा, बनाई तिरंगा मानव शृंखला - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: PM मोदी के जन्मदिन पर मिनी स्टेडियम में बेटियों का जलवा, बनाई तिरंगा मानव शृंखला

वाराणसी: प्रधानमंत्री एवं काशी सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को वाराणसी के परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में नार...

वाराणसी: प्रधानमंत्री एवं काशी सांसद नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को वाराणसी के परमानंदपुर स्थित मिनी स्टेडियम में नारी शक्ति और खेल प्रतिभाओं का ऐतिहासिक संगम देखने को मिला। विकास इंटर कॉलेज, परमानंदपुर के परिसर में आयोजित इस भव्य समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की 1000 से अधिक पदक विजेता महिला खिलाड़ियों और कॉलेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे बेटियों की विशाल मौजूदगी से पूरा स्टेडियम राष्ट्रभक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर हो गया।

Varanasi News, Purvanchal News 🗞️
Purvanchal Samachar 


हाथों में तिरंगा लेकर बनाई मानव शृंखला, कटआउट संग ली सेल्फी


कार्यक्रम के दौरान सभी खिलाड़ी बेटियों ने अनुशासित ढंग से मैदान में खड़े होकर एक विशाल और आकर्षक तिरंगा मानव शृंखला (ह्यूमन चेन) का निर्माण किया।

इसके बाद खिलाड़ियों ने मैदान में स्थापित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशालकाय कटआउट के साथ उत्साहपूर्वक तस्वीरें और सेल्फी लीं। समारोह के समापन पर खिलाड़ियों और छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपने सांसद व देश के प्रधानमंत्री के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।



"मोदी सरकार में खेलों और बेटियों को मिले नए अवसर": महिला खिलाड़ी


समारोह में शामिल स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल स्तर की महिला खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के 'खेलो इंडिया' और 'फिट इंडिया' विजन से देश में खेल संस्कृति को अभूतपूर्व बढ़ावा मिला है।

खिलाड़ियों ने कहा कि बुनियादी खेल ढांचे और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के विस्तार से अब छोटे शहरों और ग्रामीण अंचलों की बेटियों को भी अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का तिरंगा लहराने के समान अवसर मिल रहे हैं।



खेल प्रतिभाओं को मिला नया मंच: डॉ. एके सिंह

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक, हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष एवं विकास एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एके सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा:

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के खेल परिदृश्य में क्रांतिकारी बदलाव आया है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रोत्साहन कार्यक्रमों से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। आज बेटियां हर खेल में देश का मान बढ़ा रही हैं। परमानंदपुर की धरती से काशी की बेटियों ने अपने सांसद को खेल भावना के साथ जन्मदिन की अनूठी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।"