google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी के बुनकर का नायाब तोहफा, उचंत कला से बुनी मां की तस्वीर - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर काशी के बुनकर का नायाब तोहफा, उचंत कला से बुनी मां की तस्वीर

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बुनकरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा ...

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बुनकरों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। काशी के बुनकर सर्वेश श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को समर्पित करते हुए एक अत्यंत दुर्लभ और भावनात्मक उपहार तैयार कराया है। उन्होंने बनारसी रेशमी ताने-बाने पर पीएम मोदी और उनकी पूज्य माताजी (स्वर्गीय हीराबेन) की आत्मीय तस्वीर उकेरकर एक भव्य वॉल हैंगिंग तैयार की है, जिसमें प्रधानमंत्री अपनी मां के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लेते हुए जीवंत दिखाई दे रहे हैं।

Varanasi News, Purvanchal News 🗞️
Purvanchal Samachar 


डेढ़ महीने की कठिन मेहनत, बिना मशीन के 'उचंत कला' से निर्माण


इस कलाकृति की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे तैयार करने में किसी भी आधुनिक मशीन या कंप्यूटर जकार्ड का उपयोग नहीं किया गया है। इसे विशुद्ध रूप से काशी की विलुप्त होती पारंपरिक 'उचंत कला' (हस्तकरघा तकनीक) के माध्यम से हाथ से बुना गया है।


डिजाइनर लक्ष्मी और कारीगर चंद्रबली ने गढ़ा ताना-बाना


सर्वेश श्रीवास्तव ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए उन्होंने अपनी डिजाइनर लक्ष्मी विश्वकर्मा के साथ मिलकर इस वॉल हैंगिंग का स्केच व डिजाइन तैयार किया। इसके बाद कुशल पारंपरिक कारीगर चंद्रबली और उनके सहयोगियों ने दिन-रात परिश्रम कर उचंत कला से इसे कपड़े पर साकार किया।

सर्वेश ने इच्छा जताई है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस अद्भुत कलाकृति का अवलोकन करें और प्रदेश व काशीवासियों की ओर से इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर भेंट स्वरूप प्रदान करें।