google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों और कलाकारों को मिलेंगे 21 लाख, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

सपा सरकार बनने पर खिलाड़ियों और कलाकारों को मिलेंगे 21 लाख, अखिलेश यादव का बड़ा चुनावी ऐलान

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की खेल और विकास नीतियो...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार की खेल और विकास नीतियों पर तीखा हमला बोला। खेल जगत और सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए बड़ा ऐलान करते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश के खिलाड़ियों और कलाकारों को 21 लाख रुपये की सम्मान राशि मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल और कला से जुड़ी प्रतिभाओं को मान-सम्मान और उचित आर्थिक संबल देना उनकी पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

Up News, samajwadi party news

सपा के मेनिफेस्टो में शामिल होगा स्पोर्ट्स विजन, बदलेंगे पूरा स्ट्रक्चर


अखिलेश यादव ने बताया कि हाल ही में पार्टी स्तर पर खेलों को लेकर एक विशेष बैठक संपन्न हुई है। इस बैठक में लिए गए सभी नीतिगत निर्णयों और प्रस्तावों को आगामी चुनावी घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) में आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा।

उन्होंने भाजपा सरकार पर खेल बजट की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान में खेल के लिए जितना बजट आवंटित होना चाहिए था, उतना नहीं दिया जा रहा है। सपा सरकार आने पर स्पोर्ट्स के ओवरऑल इंफ्रास्ट्रक्चर को बुनियादी स्तर पर बदला जाएगा। उन्होंने प्रदेश भर के खिलाड़ियों को भरोसा दिलाते हुए कहा, "हम खिलाड़ियों से वादा करते हैं कि उनके भविष्य और खेल के साथ कोई खिलवाड़ नहीं होने देंगे।"


गांव-गांव से प्रतिभा तराशने पर जोर, बास्केटबॉल वीडियो पर कसा तंज


ग्रामीण अंचलों में मौजूद प्रतिभाओं को मंच देने की बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार गांव-गांव से खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं देगी।

इस दौरान सपा चीफ ने मुख्यमंत्री पर चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने हाल ही में एक वीडियो देखा था जिसमें मुख्यमंत्री बास्केटबॉल खेल रहे थे और बॉल बास्केट में जा ही नहीं रही थी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर वे बुलडोजर लेकर जाते तो शायद बॉल चली जाती और उन्हें भी आराम रहता। सपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश को वास्तविक खेल नीति और खिलाड़ियों के सम्मान की जरूरत है, जिसे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी।