google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Ballia News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर FIR, मेंढक के शरीर पर लगाया चेहरा - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Ballia News: मंत्री ओम प्रकाश राजभर की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने पर FIR, मेंढक के शरीर पर लगाया चेहरा

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रक...

बलिया: उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री तथा सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की आपत्तिजनक व अमर्यादित एडिटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस कृत्य को लेकर बलिया पुलिस ने सुभासपा पदाधिकारी की तहरीर पर त्वरित संज्ञान लेते हुए फेसबुक यूजर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Om prakash rajbhar news, Purvanchal News


मेंढक के शरीर पर लगाया मंत्री का चेहरा, BNS धाराओं में केस

पुलिस के अनुसार, यह मामला सुभासपा के सीयर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हरि नाथ राजभर की शिकायत पर दर्ज किया गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने फेसबुक यूजर कलीम के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत की है।

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी ने 8 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक अत्यंत अशोभनीय व मॉर्फ्ड तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का चेहरा एक मेंढक के धड़ पर एडिट करके लगाया गया था और साथ में उपहास उड़ाने वाला लाफिंग इमोजी भी पोस्ट किया गया था।

छवि धूमिल करने और जानबूझकर अपमानित करने का आरोप

तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि यह कृत्य पूरी तरह दुर्भावना से प्रेरित होकर किया गया है। आरोपी ने एक संवैधानिक पद पर बैठे कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ राजनेता की सामाजिक, राजनीतिक व सार्वजनिक प्रतिष्ठा को जानबूझकर आघात पहुंचाने और जनमानस में उनकी छवि धूमिल करने के उद्देश्य से यह आपत्तिजनक पोस्ट साझा की।