google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 रेलवे अधिकारी की AI से बनाई अश्लील तस्वीर, ₹15 लाख मांग रही युवती प्रयागराज से अरेस्ट - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

रेलवे अधिकारी की AI से बनाई अश्लील तस्वीर, ₹15 लाख मांग रही युवती प्रयागराज से अरेस्ट

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग से ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां...

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग से ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक रेलवे अधिकारी की आपत्तिजनक तस्वीर AI से तैयार कर परिवार को बदनाम करने की धमकी देकर 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी जा रही थी। झांसी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया है।

Up News Today Purvanchal News 🗞️
Purvanchal Samachar 

पत्नी के मोबाइल पर भेजी आपत्तिजनक तस्वीर, मांगी 15 लाख की रंगदारी

पुलिस के अनुसार, शातिर आरोपी युवती ने आधुनिक तकनीक (AI) का इस्तेमाल कर रेलवे अधिकारी की एक बेहद आपत्तिजनक तस्वीर तैयार की। इसके बाद आरोपी ने यह फर्जी तस्वीर सीधे अधिकारी की पत्नी के व्हाट्सएप नंबर पर भेज दी।

तस्वीर भेजने के बाद आरोपी ने पूरे परिवार को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी और मामले को दबाने के एवज में 15 लाख रुपये की भारी-भरकम रकम की मांग की। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर अधिकारी की पत्नी ने तत्काल झांसी के नवाबाद थाने में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।


कर्नाटक की रहने वाली है आरोपी, प्रयागराज से हुई गिरफ्तारी


पीड़िता की शिकायत पर नवाबाद थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर साइबर सेल की मदद से जांच शुरू की। डिजिटल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी युवती की लोकेशन ट्रेस की और एक टीम भेजकर उसे प्रयागराज से धर दबोचा।

पकड़ी गई आरोपी युवती की पहचान 27 वर्षीय मरीना लाजरस उर्फ मरीना जेस्सी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हुबली (कर्नाटक) की रहने वाली है। पुलिस अब युवती के मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फोरेंसिक जांच करा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इस तरह से अन्य कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।