google.com, pub-8818714921397710, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Varanasi News: बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, काशी में ₹800 करोड़ का कारोबार ठप, लटके ताले - Purvanchal samachar - पूर्वांचल समाचार

Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

ads

Varanasi News: बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल, काशी में ₹800 करोड़ का कारोबार ठप, लटके ताले

Varanasi News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को पूरे देश सहित धर्मनगरी वाराणसी में सार्वजनिक क्षे...

Varanasi News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को पूरे देश सहित धर्मनगरी वाराणसी में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी विभिन्न मांगो को लेकर पूर्ण हड़ताल पर रहे। हड़ताल के चलते वाराणसी जिले की लगभग 400 बैंक शाखाओं में ताले लटके रहे और सामान्य बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप रहीं। बैंक कर्मचारियों के मुताबिक, दावा किया जा रहा है कि एक दिवसीय इस कार्यबहिष्कार से काशी में करीब 800 करोड़ रुपये का वित्तीय कारोबार प्रभावित हुआ।

वहीं इससे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

Varanasi News,Bank News, Purvanchal News
Purvanchal Samachar 

समान PLI वितरण की मांग, 27-28 सितंबर को दो दिवसीय हड़ताल का अल्टीमेटम

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस, वाराणसी के डिप्टी कन्वेनर एवं यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के सेक्रेटरी ने मीडिया को बताया कि परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) के वितरण में भी भारी विसंगति है। संगठन की मांग है कि पीएलआई की राशि बैंक के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी (चपरासी) से लेकर स्केल 4, 5 और 6 के वरिष्ठ अधिकारियों तक पारदर्शी व समान अनुपात में वितरित की जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि यूएफबीयू के 7 घटक दल इस आंदोलन में पूरी तरह एकजुट हैं। यदि सरकार ने मांगों पर तत्काल सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आगामी 27 और 28 सितंबर को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल की जाएगी,।